news-details

गांव के अखाड़े से नेशनल गेम्स तक पहुंचा विशाल

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़  कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बोधी छपरा गांव के युवा पहलवान विशाल यादव ने नेशनल स्कूली गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-17 के 55 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। मध्य प्रदेश के गोविंद नगर पिपरिया में आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल में विशाल ने राजस्थान के अमित पहलवान को 10-2 के अंतर से हराया। इससे पहले शुरुआती मुकाबले में उन्होंने हरियाणा के बादल पहलवान को शिकस्त दी थी।
विशाल ने कुश्ती की शुरुआती बारीकियां गांव के अखाड़े में चाचा बबलू यादव की देखरेख में सीखीं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने नियमित अभ्यास जारी रखा। प्राथमिक शिक्षा गांव में पूरी करने के बाद वह पढ़ाई के लिए गोरखपुर चले गए। कक्षा नौ में पहुंचने के बाद फैजाबाद में कुश्ती का प्रशिक्षण शुरू किया। वर्तमान में वह हाईस्कूल की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। प्रतियोगिता में स्वर्ण जीतने के बाद विशाल का चयन एसजीएफआई (स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) के लिए भी हुआ है। उपलब्धि की खबर गांव पहुंचते ही ग्रामीणों और परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई। ग्रामीणों का कहना है कि विशाल की सफलता अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है।