
pardarshi vikas news kushinagar
जिले के हाटा तहसील क्षेत्र के सुकरौली मंडल में ‘गांव चलो अभियान’ के तहत जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें हाटा के विधायक मोहन वर्मा ने सक्रिय सहभागिता निभाई।अभियान के अंतर्गत विधायक मोहन वर्मा ने शक्ति केंद्र नाऊमुंडा के बूथ संख्या 206 पर घर-घर जाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और लोगों को इन योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ पहुंचे। ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं और विकास संबंधी अपेक्षाएं खुलकर रखीं। इस अवसर पर मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अध्या लाल गौंड, महामंत्री शशांक त्रिपाठी, बूथ अध्यक्ष महेंद्र सिंह सहित अमन त्रिपाठी, मुन्ना पाण्डेय, श्रीराम सिंह, ओमप्रकाश पासवान, राम आधार, हरिकेश मद्धेशिया, शैलेश सिंह और केशव पासवान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। ‘गांव चलो अभियान’ का मुख्य उद्देश्य जनप्रतिनिधियों और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित कर जमीनी स्तर की समस्याओं को समझना और उनका समाधान सुनिश्चित करना है।