news-details

‘गुड़िया एवं खिलौना’ कार्यशाला तथा पैकेजिंग वितरण कार्यक्रम हुआ आयोजन

You can share this post!

 Pardarshi Vikas News Varanasi

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के अंतर्गत एमएसएमई विकास कार्यालय, वाराणसी द्वारा भारतीय पैकेजिंग संस्थान के सहयोग से ‘गुड़िया एवं खिलौना’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला एवं पैकेजिंग वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय कारीगरों एवं उद्यमियों को आधुनिक पैकेजिंग तकनीकों से अवगत कराना और उनके उत्पादों की गुणवत्ता एवं बाजार प्रतिस्पर्धा को बढ़ाना रहा। कार्यशाला में विशेषज्ञों ने बताया कि आकर्षक और गुणवत्तापूर्ण पैकेजिंग से उत्पादों की बिक्री में वृद्धि होती है तथा उपभोक्ताओं के बीच उनकी स्वीकार्यता भी बढ़ती है।

कार्यक्रम में यह भी जानकारी दी गई कि सरकार द्वारा खिलौना उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम कारीगरों के लिए उपयोगी साबित हो रहे हैं, जिससे वे अपने उत्पादों की गुणवत्ता और विपणन क्षमता में सुधार कर पा रहे हैं।

लाभार्थियों ने सरकार द्वारा दिए जा रहे सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण से उन्हें नई तकनीकों की जानकारी मिलती है और व्यवसाय को आगे बढ़ाने में मदद मिलती है।

कार्यक्रम में सहायक निदेशक राजेश कुमार चौधरी और निदेशक एल.बी.एस. यादव की प्रमुख भूमिका रही। तकनीकी सत्र में भारतीय पैकेजिंग संस्थान के विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को आधुनिक पैकेजिंग तकनीकों का प्रशिक्षण दिया।

इस कार्यशाला में 200 से अधिक प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम से स्थानीय हस्तशिल्प एवं खिलौना उद्योग को नई दिशा मिलने और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई गई।