news-details

गोद लिए क्षय रोगी विकास पाल को डीएम ने प्रदान की पोषण किट

You can share this post!


पारदर्शी विकाश न्यूज़ औरैया। जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में गोद ली क्षय रोगी विकास पाल पुत्र गंभीर पाल निवासी पढीन दरवाजा औरैया को पोषण किट देते हुए कहा कि दवा का नियमित सेवन करने से टी0वी0 रोग से शीघ्र निजात मिल जाता है। उन्होंने कहा कि टी0वी0 असाध्य बीमारी नहीं है इससे नियमित दवा सेवन करके शीघ्र छुटकारा पाया जा सकता है। रोगी को पौष्टिक आहार लेना चाहिए जिससे वह कमजोरी महसूस न करे। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर अरसला नाज, क्षय रोग अधिकारी आदि उपस्थित रहे।