
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। गेंजेस क्लब, कानपुर में कानपुर गौशाला सोसायटी के दिवंगत महामंत्री पुरुषोत्तम तोषनीवाल की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े लोगों ने उपस्थित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके सामाजिक व गौसेवा के क्षेत्र में दिए गए योगदान को याद किया।इस अवसर पर डॉ. दिवाकर मिश्र, प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य, कानपुर गौशाला सोसायटी ने भी दिवंगत महामंत्री को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि पुरुषोत्तम तोषनीवाल ने गौसेवा, समाजसेवा और संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका समर्पण और कार्यशैली सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी।श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की कामना की। कार्यक्रम का समापन श्रद्धांजलि अर्पित करने और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए किया गया।