news-details

गैस प्लांट के पीछे मिला अधेड़ का शव, बाइक खंती में मिलने से हादसे की आशंका

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक अधेड़ का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मुडगांव रोड पर गैस प्लांट के पीछे मोड़ के पास खंती में शव पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।मृतक की पहचान थाना जहानगंज क्षेत्र के हिसामपुर निवासी 55 वर्षीय महेंद्र सिंह पुत्र रामपाल सिंह के रूप में हुई है। वह सुमंगल कोल्ड स्टोरेज में नौकरी करते थे।परिजनों के अनुसार, महेंद्र सिंह बुधवार रात करीब 10 बजे ड्यूटी के लिए बाइक से घर से निकले थे। आशंका जताई जा रही है कि रास्ते में गैस प्लांट के मोड़ के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर खंती में गिर गई। घायल अवस्था में रातभर पड़े रहने से उनकी मौत हो गई।गुरुवार सुबह मुडगांव निवासी अवधेश सिंह भदौरिया ने टहलते समय खंती में शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक के नंबर के आधार पर मृतक की पहचान की और परिजनों को जानकारी दी।परिजनों के पहुंचने पर महेंद्र सिंह के भाई पुष्पेंद्र ने शव की पहचान की। मृतक के दो बेटे और एक बेटी हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।