news-details

गोरखपुर, देवरिया और कन्नौज के सैकड़ों लोग कांग्रेस में शामिल

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। कांग्रेस की नीतियों और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति विश्वास जताते हुए रविवार को गोरखपुर, देवरिया और कन्नौज के सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन डॉ. अनिल जयहिन्द मौजूद रहे। प्रदेश कांग्रेस के ज्वाइनिंग प्रभारी नितिन शर्मा ने नए सदस्यों को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। इस दौरान आम आदमी पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विवेक पाण्डेय, प्रदेश महासचिव संजय मिश्रा, आईटी सेल के बलदेव सिंह सैंथवार सहित उनके कई साथियों ने भी कांग्रेस का दामन थामा।गोरखपुर से विक्रम सिंह, अंगद यादव, आकाश श्रीवास्तव, निशांत सिंह, आदर्श सिंह, मनोज सिंह, शुभम सिंह, विशाल सिंह, नवदीप सिंह, संजय सिंह और संतोष सिंह सहित अनेक लोग कांग्रेस में शामिल हुए। देवरिया से नन्दू कुमार, मु. नदीम और आदित्य कुमार गोंड समेत कई लोगों ने सदस्यता ली। कन्नौज से बृजेश यादव, हरिओम राजपूत, राधारमन और शिवम राजपूत अपने साथियों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए।राजेन्द्र पाल गौतम ने कहा कि विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में लोगों के कांग्रेस से जुड़ने से लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए पार्टी के संघर्ष को मजबूती मिलेगी। उन्होंने दावा किया कि जनता का भाजपा और उसके सहयोगी दलों से मोहभंग हो चुका है और आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी।