news-details

गोरखपुर जोन की अन्तर्जनपदीय फुटबाल प्रतियोगिता 2026 का भव्य शुभारम्भ

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो कुशीनगर. केशव कुमार द्वारा शनिवार को जिला स्टेडियम कुशीनगर में आयोजित गोरखपुर जोन की “अन्तर्जनपदीय फुटबाल प्रतियोगिता 2026” का भव्य शुभारम्भ किया गया। प्रतियोगिता में गोरखपुर जोन के विभिन्न जनपदों से पहुंचे पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों ने उत्साह और जोश के साथ प्रतिभाग किया।कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस अधीक्षक द्वारा गुब्बारों को आकाश में उड़ाकर की गई। इसके बाद उन्होंने विभिन्न जनपदों की टीमों के फ्लैग मार्च की सलामी ली और प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन किया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होंने खेल को अनुशासन, समर्पण और भाईचारे का माध्यम बताते हुए सभी प्रतिभागियों को खेल भावना के साथ मुकाबला करने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक क्षमता को मजबूत बनाते हैं बल्कि टीम भावना, अनुशासन और आत्मविश्वास भी विकसित करते हैं। खिलाड़ियों से उन्होंने निष्पक्ष खेल और अनुशासन बनाए रखने की अपील की।यह प्रतियोगिता 09 मई से 11 मई 2026 तक आयोजित की जाएगी, जिसमें गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, संतकबीरनगर, गोण्डा, सिद्धार्थनगर, बस्ती और बहराइच की कुल 09 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता की मेजबानी कुशीनगर पुलिस द्वारा की जा रही है।इस अवसर पर सिद्धार्थ वर्मा, मनोज कुमार, अश्विनी राय, उपेन्द्र कुमार सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।