
बहुजन समाज की ताकत बनेगी राजनीतिक सत्ता
बसपा ने भरी हुंकार, 2027 की तैयारी तेज
पारदर्शी विकास न्यूज़ देवीपाटन/बहराइच। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल ने सोमवार को बहराइच और श्रावस्ती जिले की संगठन की सेक्टर बूथ कमेटियों की समीक्षा बैठक एक साथ की। बैठक में एक हजार से अधिक संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल ने उत्तर प्रदेश और देश की वर्तमान राजनीति और बहुजन समाज पार्टी के अब तक के सफर के विषय में कैडर दिया ओर पोलिटिकल पावर की मास्टर चाबी हासिल करने के ऊर्जा और जोश भरने का काम किया।बैठक में ओबीसी और मुस्लिम समाज सामाजिक भाईचारा कमेटियों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी देश में भारतीय संविधान की व्यवस्थाओं को ठीक ढंग से लागू करके सर्वसमाज के हितों के लिए संघर्षरत है। बाबा साहब डॉ अम्बेडकर, मान्यवर कांशीराम साहब का अपमान करने और भारतीय संविधान को कमजोर करने वाली ताकतें भी आज बाबा साहब डॉ अम्बेडकर और भारतीय संविधान की फोटो लेकर टहल रही हैं। गिरगिट की तरह अपना रंग बदलने वाली इन ताकतों के कारण ही भारत में गरीबी, बेरोज़गारी, जातिवाद और शोषण की समस्याएं बनी हुई हैं।भ्रष्ट और जातिवादी व्यवस्था के कारण ही आजादी के 80साल बीतने के बाद भी एस सी,एस टी और ओबीसी को संवैधानिक आरक्षण का लाभ नहीं मिल पाया है।जातिवाद का परित्याग ही सबसे बड़ी देशभक्ति है। आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग भारतीय संविधान की व्यवस्थाओं के विरुद्ध है।बहन सुश्री मायावती ने अपने चार बार के मुख्यमंत्रित्व काल में उत्तर प्रदेश में आरक्षण का बैकलॉग भरने के साथ सर्वसमाज के लाखों लोगों को नौकरी दी। सफाई कर्मी का पद सृजित कर एक लाख से अधिक गरीब परिवारों के जीवन स्तर में सुधार किया।सत्रह साल का समय बीत चुका है, सफाई कर्मियों की पदोन्नति की बात तो दूर आज तक सफाई कर्मियों की सेवा नियमावली तक नहीं बन पाई है।बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल ने बाबा साहब डॉ अम्बेडकर, मान्यवर कांशीराम साहब और बहन मायावती जी के जीवन दर्शन के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी और कहा कि बहुजन समाज पार्टी कोई राजनीतिक दल नहीं बहुजन महापुरुषों का मूवमेंट है। एक साल पहले तक बहुजन समाज पार्टी के समाप्त होने का दुष्प्रचार करने वाले दलों की बोलती नौ अक्टूबर के बाद बंद हो गई है। आरक्षण और संविधान के नाम पर झूठी राजनीति करने वाली समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने बहुजन समाज का भारी नुक़सान किया है।इन दलों की दोरंगी चालों के कारण ही पदोन्नति में आरक्षण का बिल सदन में पारित नहीं हो पाया। उत्तर प्रदेश की जनता सपा, कांग्रेस और भाजपा की सच्चाई जान चुकी है। प्रदेश के सभी जिलों में बसपा के साथ सर्वसमाज का बड़ा एलाइंस बन रहा है।यही एलाइंस 2027में पांचवीं बार बहन मायावती जी को मुख्यमंत्री बनाएगा।प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी के पक्ष में माहौल है। सपा और भाजपा के शासन को देख चुकी जनता परिवर्तन की तैयारी कर चुकी हैं। सर्व समाज के लोगों की निगाहें बहन मायावती जी की तरफ टिकी हुई हैं।बहन मायावती जी ने कार्यकर्ताओं को संगठन का जो काम सौंपा है, उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से पूरा करें। जब तक चुनाव नहीं होते किसी भी वर्कर को एक भी दिन आराम नहीं करना है। भाजपा सरकार समय से पहले भी चुनाव करा सकती है, इसलिए खेती,किसानी और घर-परिवार के कार्यों के साथ प्रतिदिन संगठन का काम करें। बूथों पर बैठकें करके सर्वसमाज का संगठन मजबूत करें।बैठक का संचालन जिला अध्यक्ष अजय कुमार गौतम ने किया। बैठक में मंडल प्रभारी अशोक कुमार गौतम, श्याम जीत चक्रवर्ती, प्रदीप गौतम, रमेश गौतम, अशरफी लाल गौतम, श्रवण कुमार पासी, राजेश कुमार गौतम , श्रावस्ती के जिला अध्यक्ष दिनेश गौतम, विधानसभा प्रभारी सियाराम, रोहित गौतम, देशराज सोनकर, किशोरी लाल गौतम, गोविंद आर्य,वीर अभिमन्यु गौतम, जगदीश गौतम, धर्मपाल,सतईराम, सुखराज प्रजापति,राम सबल राव, बुद्ध प्रिय गौतम,बलराम , मोतीलाल वोरा आदि मौजूद रहे।