
PARDARSHI VIKASH NEWS ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी फर्नीचर मार्केट में शुक्रवार रात करीब 10 बजे भीषण आग लग गई, जिसमें करीब 20 फीट ऊंची लपटें और 2 किलोमीटर दूर तक धुएं का गुबार देखा गया। आग तेजी से फैलने से इलाके में दहशत फैल गई और कई धमाकों की आवाजें भी सुनाई दीं। दमकल की 32 गाड़ियों ने करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक 6 फर्नीचर और 2 प्लास्टिक की दुकानें जलकर राख हो चुकी थीं। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।पूरा मामला शाहबेरी के अवैध बाजार का है, जहां लकड़ी और टीन शेड की दुकानों में आग तेजी से फैल गई। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई है, जबकि गोदामों में रखे ज्वलनशील सामान के कारण धमाके हुए। इसी दिन नोएडा में एक कपड़ा फैक्ट्री और एयरपोर्ट के पास झाड़ियों में भी आग लगने की घटनाएं सामने आईं, जिन्हें दमकल विभाग ने समय रहते नियंत्रित कर लिया।