news-details

ग्रेट निकोबार संरक्षण के समर्थन में कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो गुरवलिया बाजार (कुशीनगर)। ग्रेट निकोबार द्वीप के संरक्षण और पर्यावरणीय संतुलन को बचाने के उद्देश्य से कांग्रेस पार्टी द्वारा शनिवार को गुरवलिया बाजार में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। पार्टी नेतृत्व के आह्वान पर आयोजित इस अभियान का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष रविन्द्र विश्वकर्मा ‘राधे’ ने किया। अभियान में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पर्यावरण संरक्षण के समर्थन में हस्ताक्षर किए।जिलाध्यक्ष रविन्द्र विश्वकर्मा ने कहा कि ग्रेट निकोबार द्वीप देश की महत्वपूर्ण प्राकृतिक धरोहरों में शामिल है। यहां प्रस्तावित विभिन्न विकास परियोजनाओं के चलते बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई, जैव विविधता को नुकसान तथा पर्यावरणीय असंतुलन की आशंका जताई जा रही है। उन्होंने कहा कि विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है। यदि प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण नहीं किया गया तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी देशभर में पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा को लेकर जनजागरण अभियान चला रही है। इसी क्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हस्ताक्षर अभियान आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा।अभियान के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज सिंह, फाजिलनगर विधानसभा प्रभारी गोरख यादव, ब्लॉक अध्यक्ष पलटन यादव, रमेश सिंह, गब्बर खान, भुवाली प्रसाद, प्रमोद तिवारी, राहुल सिंह समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।