
PARDARSHI VIKASH NEWS अमेठी। विकास खंड अमेठी की ग्राम पंचायत कटराफूलकुंवरि में ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण में निर्माण सामग्री की आपूर्ति करने वाली फर्म को भुगतान करने के बाद लगभग 2.5लाख रु के शासकीय धन की बंदरबांट का मामला सुर्खियों में है। निर्माण सामग्री आपूर्ति करने वाली फर्म महक इन्टरप्राइजेज का एक कार्मिक ने शनिवार को ब्लॉक परिसर में दिन भर धरने पर बैठा रहा। खंड विकास अधिकारी बृजेश कुमार सिंह ने काफी प्रयास के बाद वार्ता करने धरने को समाप्त करा दिया है, परंतु फर्म का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है।कटरा फूलकुंवरि में आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण हुआ है। निर्माण सामग्री की आपूर्ति करने वाली फर्म का भुगतान तीन साल में भी नहीं हुआ है। लगभग 6लाख रु का भुगतान फंसा हुआ है। आरोप है कि लगभग 2.5लाख रु ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी ने आपस में बांट लिया है और शेष धनराशि भुगतान प्रक्रिया में फंसीं हुई है। खंड विकास अधिकारी से निवेदन के बाद भी जब भुगतान नहीं हुआ तो महक इंटर प्राइजेज नामक फर्म का एक कार्मिक शनिवार को ब्लॉक परिसर में धरने पर बैठ गया।
कार्मिक के धरने पर बैठने के बाद ब्लाक कर्मियों के हाथ पांव फूल आए। खंड विकास अधिकारी ने तुरंत सभी पंचायत सचिवों और सम्बंधित ग्राम प्रधान को तलब किया। काफी देर मान मनौव्वल के बाद कार्मिक धरने से हटने को तैयार हुआ। ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी ने कार्मिक से बात की है,, अभी भुगतान नहीं हुआ है।महक इन्टरप्राइजेज के कार्मिक ने पूरा भुगतान करने के साथ शासकीय धन की बंदरबांट करने वाले ग्राम प्रधान/सेक्रेटरी और भ्रष्टाचार/रिश्वतखोरी की पूरी प्रक्रिया में शामिल सभी ब्लाक कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
महक इन्टरप्राइजेज के कार्मिक के साथ ग्राम प्रधान, सेक्रेटरी की वार्ता करा दी गई है । जल्दी ही मामला सुलझ जाएगा,जो भी दोषी मिलेगा उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करेंगे।
बृजेश कुमार सिंह
खंड विकास अधिकारी, अमेठी/भेंटुआ