news-details

ग्रामीण सड़कों के लिए ₹787 करोड़ मंजूर, अमेठी को मिले ₹5.25 करोड़

You can share this post!

निर्माण खंड अमेठी में क्षतिग्रस्त चार पुलियों की विशेष मरम्मत के लिए धनराशि आवंटित




संजीव भारती
पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी।
लोक निर्माण विभाग के अन्तर्गत पुल , पुलियों और ग्रामीण सम्पर्क मार्गों की विशेष मरम्मत के लिए शासन ने 787.67करोड रु की वित्तीय स्वीकृतियां जारी की है। इसमें से विशेष मरम्मत के कार्यों को शुरू कराने के लिए 275.69करोड रु की धनराशि आवंटित की जा चुकी है। अयोध्या क्षेत्र में 44कार्यों को वित्तीय स्वीकृति मिली है, इसमें से 24कार्य प्रांतीय खंड और निर्माण खंड से सम्बंधित हैं।प्रांतीय खंड के अन्तर्गत एक दर्जन ग्रामीण सम्पर्क मार्गों को वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हुई है, इनकी कुल लम्बाई 8.660किमी और निर्माण लागत 3.14करोड रु है। वित्त नियंत्रक अनिल कुमार ने 1.10करोड रु की धनराशि आवंटित कर दी है।लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड अमेठी के अन्तर्गत किसुनपुर के मजरा झंझरी पूरे राजा होते हुए पूरे ईंदल मार्ग पर स्थित क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत और चौड़ीकरण का काम स्वीकृत हुआ है। रायबरेली सुल्तानपुर मार्ग से कोटवा मऊ सम्पर्क मार्ग पर किमी दो पर स्थित पुलिया का चौड़ीकरण का काम स्वीकृत हुआ है।पूरे उडवत लोधन सम्पर्क मार्ग पर दो मीटर चौड़ाई की संकरी पुलिया का चौड़ीकरण भी कराया जाएगा।भदसाना क्रासिंग से आशापुर गढ़ी मार्ग पर स्थित पुलिया के  विशेष मरम्मत कार्य को  भी स्वीकृति जारी हो चुकी है।


विशेष मरम्मत के लिए स्वीकृति प्राप्त ग्रामीण सम्पर्क मार्गों की सूची -एक नजर
प्रांतीय खंड
1-पीपरपुर सम्पर्क मार्ग की विशेष मरम्मत का काम, लम्बाई 0.300मी,लागत-33.520लाख
2-अमेठी दुर्गापुर मार्ग से सरायराजशाह रामसिंह के घर तक सम्पर्क मार्ग की विशेष मरम्मत 0.750मी,लागत-24.890लाख
3-दसईपुर से रायपुर सम्पर्क मार्ग -0.400मी,लागत-39.940लाख
4-टिकरा के अन्तर्गत बोधी सम्पर्क मार्ग,0.600मी,लागत -22.850लाख
5-इस्माइलपुर सम्पर्क मार्ग की विशेष मरम्मत -1.3किमी, लागत -31.870लाख
6-रोहसीखुर्द पक्की सड़क से लखियापुर सम्पर्क मार्ग -0.350मी, लागत-37.710लाख
7-पूरे चितई से पूरे ठकुराइन सम्पर्क मार्ग की विशेष मरम्मत 0.500मी, लागत 12.150लाख
8-रामपुर नौरंगाबाद सम्पर्क मार्ग की विशेष मरम्मत का काम -0.700मी,17.480लाख
9-नदियांवा सम्पर्क मार्ग की विशेष मरम्मत -1.350मी,लागत-29.170लाख
10-एन एच-128से कंजी बाबा,पूरे मुर्ता सम्पर्क मार्ग की विशेष मरम्मत का काम -0.500मी,लागत-17.400लाख
11-टिकरिया से पूरे गुडरे सम्पर्क मार्ग की विशेष मरम्मत -1.530मी, लागत -32.910लाख



निर्माण खंड ----
नवाज मदारगढ सम्पर्क मार्ग 0.200किमी ,लागत-11.700लाख
दिछौली सम्पर्क मार्ग -0.300किमी ,19.610लाख
सितौली सम्पर्क मार्ग -0.450किमी,37.130लाख
आशीषपुर सम्पर्क मार्ग -0.160किमी, लागत -9.970लाख
हरगांव, सूरतगढ़ पूरे छत्ता सम्पर्क मार्ग -0.250किमी,14.750लाख
हजारी बाग कोटवा सम्पर्क मार्ग -2किमी,32.840लाख
पूरे भावापुर सम्पर्क मार्ग -0.150किमी,10.240लाख
ग्राम सभा आशापुर रुरु से मो शाह के घर मस्जिद तक सम्पर्क मार्ग
-0.300किमी,24.140लाख