
padarshi vikas news amethi
ग्रामीण मिनी स्टेडियम में श्री बाबा भीष्म शाह राज्य स्तरीय बालीवाल प्रतियोगिता रविवार को शुरू हुई। उद्घाटन मैच में अयोध्या ने बाराबंकी को हराया विधायक महाराजी प्रजापति के प्रतिनिधि अरुण प्रजापति, भाजपा नेता अनंत विक्रम सिंह और दीपक सिंह पचहरी ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में अयोध्या, बाराबंकी, छत्तीसगढ़, वाराणसी, आजमगढ़, हरियाणा और एस एस बी गंगापुर की टीमें शामिल हैं। मनीष सिंह,सपा नेता गुंजन सिंह, उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के मंत्री देवांशु सिंह, अनुदेशक एसोसिएशन के ब्लाक अध्यक्ष कौशलेंद्र सिंह,लक्ष्मेन्द्र सिंह आदि ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। रेफरी की भूमिका शैलेन्द्र सिंह निभा रहे हैं। विनोद सिंह और प्रिंस सिंह निर्णायक बनाए गए हैं। उद्घाटन समारोह ओर प्रतियोगिता का सुंदर संचालन बृजेन्द्र बहादुर सिंह बड़े बाबू ने किया।