news-details

गोमती उफान पर, हनुमंत धाम का गर्भगृह जलमग्न

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से लखनऊ स्थित हनुमंत धाम जलमग्न हो गया है। पानी हनुमान जी के चरणों तक पहुंच गया है, जबकि गर्भगृह में करीब डेढ़ मीटर तक पानी भरने की जानकारी है। मंदिर के पीछे का गोमती की ओर वाला गेट बंद कर दिया गया है। शनि देव मंदिर का निचला हिस्सा भी पानी में डूब गया है। पुजारी विनोद तांगड़ी के अनुसार करीब 20 साल बाद गर्भगृह में इस तरह पानी पहुंचा है। बढ़ते जलस्तर के कारण प्रशासन ने फूड वैली बंद कर दी है और गोमती रिवर फ्रंट के दोनों तरफ पाथ-वे पर भी पानी पहुंच गया है। जलस्तर अधिक बढ़ने पर गर्भगृह की पूजा बाहर से कराने और हनुमान जी को लाल चादर ओढ़ाकर दूर से आरती-भोग अर्पित करने की तैयारी है।