news-details

गेल (इंडिया) ने "एनडीएच चॉप कॉर्नर" मे पीएनजी आपूर्ति प्रारंभ की

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी । गेल (इंडिया) लिमिटेड ने वाराणसी सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) परियोजना के अंतर्गत स्वच्छ, सुरक्षित एवं किफायती ऊर्जा के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए वाराणसी के रवींद्रपुरी स्थित "एनडीएच चॉप कॉर्नर" में (पीएनजी) की आपूर्ति सफलतापूर्वक गुरुवार को प्रारंभ कर दी है। यह पहल वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को हरित एवं आधुनिक ऊर्जा प्रणाली से जोड़ने की दिशा में एक उल्लेखनीय कदम माना जा रहा है। गेल ने बताया कि,इस प्रोजेक्ट का नेतृत्व नवाज़िश अली अंसारी, (उप महाप्रबंधक)) कर रहे हैं।वहीं, वाराणसी सीजीडी परियोजना का समग्र संचालन सुशील कुमार, महाप्रबंधक (जीएम) के कुशल मार्गदर्शन में प्रभावी रूप से किया जा रहा है। गेल यह भी बताया कि, रविंद्रपुरी स्थित "एनडीएच चॉप कॉर्नर" जो वाराणसी के प्रमुख खाद्य प्रतिष्ठानों में से एक है, अपनी ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु पूर्व में प्रति माह लगभग 20 एलपीजी सिलेंडरों का उपयोग करता था। पीएनजी आपूर्ति प्रारंभ होने के पश्चात अब प्रतिष्ठान को निरंतर, सुरक्षित एवं निर्बाध गैस उपलब्ध हो रही है, जिससे खाद्य निर्माण एवं अन्य ऊर्जा-आधारित गतिविधियों का संचालन अधिक सुव्यवस्थित, दक्ष तथा विश्वसनीय बन गया है।एलपीजी से पीएनजी में परिवर्तन के बाद अब प्रति माह उपयोग होने वाले लगभग 20 एलपीजी सिलेंडरों की आवश्यकता समाप्त हो गई है। इन सिलेंडरों को अन्य क्षेत्रों में स्थानांतरित किया जा सकेगा, जिससे अधिक उपभोक्ताओं तक एलपीजी की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी।अंत में उन्होंने वाराणसी की जनता से पीएनजी कनेक्शन अपने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि,किसी भी मामले में एलपीजी से बेहतर पीएनजी गैस है। सबसे बड़ी बात यह सुरक्षित है ।।