news-details

गुजैनी में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं मोतियाबिंद शिविर का आयोजन

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। कानपुर दक्षिण क्षेत्र के गुजैनी सब्जी मंडी में आशीष कश्यप के सानिध्य में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि आशीष कश्यप ने अपना बीपी चेक कराकर किया। इस दौरान डॉक्टरों ने मरीजों की आंखों, ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर की निशुल्क जांच की।

डॉ. एस.के. पाण्डेय ने आंखों की जांच की, जबकि नोबेल हॉस्पिटल के डॉ. दीपक एवं लैब टेक्नीशियन पुष्पांजलि ने ब्लड शुगर और डॉ. दिव्या ने ब्लड प्रेशर की जांच की। जांच के दौरान कई मरीजों में ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर बढ़ा मिला। चिकित्सकों ने मरीजों को डॉक्टर की सलाह के बिना दवा न लेने की सलाह दी। वहीं 13 मरीजों में मोतियाबिंद की शिकायत मिली, जिनका गणेश महोत्सव के बाद कनिका हॉस्पिटल, हर्ष नगर में बिना चीरा और टांके के फेको विधि से लेंस प्रत्यारोपण किया जाएगा।

शिविर प्रबंधक ओमप्रकाश और अरविंद जायसवार ने बताया कि 19 सितंबर को गुजैनी गांव स्थित विशंभर नाथ स्कूल में विशाल निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित किया जाएगा।