news-details

गंगा दशहरा पर स्नान करने गया किशोर डूबा, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS फर्रुखाबाद। कमालगंज क्षेत्र में बुधवार सुबह गंगा दशहरा के मौके पर गंगा स्नान करने गए 13 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जानकारी के अनुसार, इंद्रा नगर निवासी कृष्णा (13) पुत्र फूलचंद मंगलवार को अकेले ई-रिक्शा से गंगा घाट पर स्नान करने पहुंचा था। स्नान करते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।काफी तलाश के बाद किशोर का शव बरामद किया गया। कृष्णा अपनी मां मोनी का इकलौता बेटा था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पिता फूलचंद सफाई कर्मचारी हैं, जो घटना के समय ड्यूटी पर थे। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे।मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। थाना अध्यक्ष राम सहाय सिंह ने बताया कि जिस स्थान पर घटना हुई वहां अधिकृत रूप से गंगा स्नान की व्यवस्था नहीं है। लोगों को सुरक्षित घाटों पर ही स्नान करने की सलाह दी गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।