news-details

गंगाघाट रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों का रेलवे अधिकारियों ने किया निरीक्षण

You can share this post!

PARDARSHI V IKASH NEWS उन्नाव के गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर चल रहे अमृत भारत स्टेशन योजना के निर्माण कार्य का सोमवार दोपहर रेलवे अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान एएक्सईएन गति शक्ति लखनऊ एस.सी. श्रीवास्तव और जेई वर्क गति शक्ति यूनिट लखनऊ अभिषेक मिश्रा ने स्टेशन पर चल रहे खुदाई, नींव और अन्य निर्माण कार्यों का जायजा लिया। अधिकारियों ने कार्यदायी संस्था के जेई और कर्मचारियों से प्रगति की जानकारी ली।अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मानसून शुरू होने से पहले स्टेशन भवन की नींव का कार्य हर हाल में पूरा किया जाए, ताकि बारिश से निर्माण प्रभावित न हो। साथ ही उन्होंने गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता न करने और कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने पर जोर दिया।निरीक्षण के दौरान सुरक्षा मानकों के पालन पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। मजदूरों के लिए आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने और कार्यस्थल को व्यवस्थित रखने को कहा गया।रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य गंगाघाट स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस करना है, जिसमें यात्री सुविधाओं का विस्तार, आधुनिक प्रतीक्षालय, बेहतर प्लेटफॉर्म व्यवस्था और सौंदर्यीकरण जैसे कार्य शामिल हैं।