news-details

गोंडा में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से राहत

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS गोंडा जिले में रविवार देर रात से मौसम ने अचानक करवट ले ली। रात करीब 12 बजे शुरू हुई बारिश रविवार सुबह तक रुक-रुक कर जारी रही, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को भीषण गर्मी व उमस से बड़ी राहत मिली।सुबह 6:30 बजे जिले का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सामान्य दिनों में इस समय तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। मौसम सुहावना होने से लोगों ने राहत महसूस की, हालांकि लगातार बारिश के कारण कई स्थानों पर आवाजाही प्रभावित रही और लोगों को दैनिक कार्यों के लिए आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।बारिश का सबसे अधिक फायदा किसानों को मिला है। पिछले कई दिनों से तेज धूप और गर्मी के कारण खेतों की सिंचाई के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ रही थी, लेकिन अब प्राकृतिक वर्षा से फसलों को पर्याप्त पानी मिल रहा है। इससे किसानों को सिंचाई की चिंता से राहत मिलेगी और खेती का कार्य भी आसान होगा।मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के लिए जिले में तेज बारिश, बिजली चमकने और हल्की से मध्यम रफ्तार की हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। लोगों से खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े न होने तथा आवश्यकता होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की गई है।जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि रात 12 बजे से मौसम में अचानक बदलाव आया है। पिछले छह घंटों में जिले में करीब 10 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान आवश्यक सावधानी बरतने की जरूरत है।