
PARDARSHI VIKASH NEWS Gonda जिले के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए 12 विकास खंडों में तैनात खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी Dayanand Prasad ने इस संबंध में तबादला आदेश जारी कर सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए कार्यक्षेत्र में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। यह बदलाव जिलाधिकारी Priyanka Niranjan की स्वीकृति के बाद लागू किया गया है।जिले के 16 विकास खंडों के मुकाबले वर्तमान में केवल नौ नियमित बीडीओ और एक संयुक्त बीडीओ तैनात हैं। अधिकारियों की कमी के कारण कई ब्लॉकों का अतिरिक्त प्रभार अन्य अधिकारियों को सौंपा गया था। अब नई व्यवस्था के तहत कई अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। कटराबाजार का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे एसडीएम विनीत कुमार को इस जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है।तबादला सूची के अनुसार संजय कुमार श्रीवास्तव को नवाबगंज से पंडरीकृपाल, गौरीशा श्रीवास्तव को मनकापुर से रुपईडीह, राम लगन वर्मा को बभनजोत से नवाबगंज और ओम प्रकाश सिंह को पंडरीकृपाल से बभनजोत भेजा गया है। अभय कुमार सिंह को रुपईडीह से छपिया स्थानांतरित करते हुए मनकापुर ब्लॉक के कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा) का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। वहीं मानू लाल यादव को छपिया से तरबगंज, रवि गुप्ता को तरबगंज से बेलसर और संयुक्त खंड विकास अधिकारी वीरेंद्र कुमार मिश्र को झंझरी से मनकापुर भेजा गया है।इसके अलावा सत्य प्रकाश पांडेय को मुजेहना से हटाकर परसपुर की जिम्मेदारी दी गई है। प्रशासनिक जरूरतों को देखते हुए कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपे गए हैं। विजय कुमार मिश्र को इटियाथोक के साथ मुजेहना, जेएन राव को झंझरी तथा देवनायक सिंह को हलधरमऊ के साथ कटराबाजार ब्लॉक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सीडीओ दयानंद प्रसाद ने कहा कि इन तबादलों का उद्देश्य विकास कार्यों में तेजी लाना और प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक मजबूत एवं पारदर्शी बनाना है।