news-details

गोंडा की 1192 ग्राम पंचायतों में निवर्तमान प्रधान बने प्रशासक

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS गोंडा जिले की 16 विकास खंडों की 1192 ग्राम पंचायतों में निवर्तमान ग्राम प्रधानों को अगले छह माह के लिए प्रशासक नियुक्त किया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार की अनुमति के बाद यह फैसला लागू किया गया। ग्राम प्रधानों का कार्यकाल मंगलवार रात 12 बजे समाप्त हो गया।पहली बार एडीओ पंचायत की जगह निवर्तमान ग्राम प्रधानों को ही प्रशासक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब आगामी पंचायत चुनाव तक ग्राम पंचायतों का संचालन यही प्रशासक करेंगे।ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों के प्रस्ताव प्रशासक के रूप में जिला पंचायत राज अधिकारी Lal Ji Dubey को भेजे जाएंगे। इसके बाद डीपीआरओ प्रस्ताव को मंजूरी के लिए जिलाधिकारी Priyanka Niranjan के पास भेजेंगे। जिलाधिकारी की अनुमति मिलने के बाद ही विकास कार्य शुरू हो सकेंगे।मुख्य विकास अधिकारी Dayanand Prasad ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार यह व्यवस्था लागू की गई है, ताकि पंचायत चुनाव होने तक गांवों में विकास कार्य प्रभावित न हों।प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष Umapati Tripathi ने फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह लोकतंत्र और गांवों के विकास के हित में लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पंचायतों में विकास कार्य बिना रुकावट जारी रहेंगे।