news-details

गोंडा: 13,192 अपात्र राशन कार्ड निरस्त, विभाग ने शुरू की बड़ी कार्रवाई

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS गोंडा में जिला पूर्ति विभाग ने बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते हुए 13,192 अपात्र राशन कार्ड निरस्त कर दिए हैं। यह कार्रवाई उन कार्डधारकों के खिलाफ की गई है जो तय किए गए 18 पात्रता मानदंडों को पूरा नहीं करते थे।विभाग के अनुसार, निरस्त किए गए कार्ड उन परिवारों के थे जिनकी सालाना आय 2 लाख रुपये से अधिक थी। इसके अलावा जिन लोगों ने 2 लाख रुपये से अधिक का गेहूं या धान बेचा था, उनके कार्ड भी रद्द किए गए हैं।कार्रवाई में आयकरदाता, चार पहिया वाहन रखने वाले और निर्धारित आय सीमा से अधिक टर्नओवर वाले परिवार भी शामिल हैं।खाद्य एवं रसद विभाग ने आधार कार्ड आधारित डेटा के जरिए ऐसे अपात्र लाभार्थियों की पहचान की थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। जिला पूर्ति अधिकारी कुंवर दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि यह एक नियमित प्रक्रिया है और पूरे प्रदेश में पात्रता की जांच की जा रही है।उन्होंने कहा कि भविष्य में भी यदि कोई अपात्र व्यक्ति योजना का लाभ लेते पाया जाएगा तो उसका राशन कार्ड निरस्त किया जाएगा। विभाग का उद्देश्य है कि सरकारी राशन योजना का लाभ केवल पात्र और जरूरतमंद परिवारों तक ही पहुंचे।