news-details

गोबर से जैविक खाद बनाएगी योगी सरकार, किसानों और युवाओं को मिलेगा रोजगार

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS Uttar Pradesh की योगी सरकार ने गो-आश्रय स्थलों पर बड़े पैमाने पर गोबर से जैविक खाद तैयार करने की योजना शुरू की है। इस पहल का उद्देश्य गोपालकों, किसानों और स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से मजबूत करना है। यह जानकारी उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के सदस्य Ramakant Upadhyay ने Auraiya में आयोजित त्रिदिवसीय गौशाला प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन दी।उन्होंने बताया कि इस योजना से एक ओर गोवंश संरक्षण को मजबूती मिलेगी, वहीं दूसरी ओर किसानों को सब्सिडी पर जैविक खाद उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे खेती की लागत कम होगी। सरकार का लक्ष्य किसानों की डीएपी और यूरिया पर निर्भरता घटाकर प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना है।रमाकांत उपाध्याय ने कहा कि गोबर से तैयार खाद को 50 किलो के पैकेट में पैक किया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया से ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं और पशुपालकों के लिए हजारों स्वरोजगार के अवसर पैदा होंगे। सरकार इसके लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम चला रही है, ताकि प्रशिक्षित लोग अपने क्षेत्रों में अन्य लोगों को भी इस तकनीक से जोड़ सकें।उन्होंने बताया कि यह पूरे प्रदेश में अपनी तरह का पहला प्रशिक्षण कार्यक्रम है और भविष्य में ऐसे कई अन्य प्रशिक्षण आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर जिलाधिकारी Brijesh Kumar ने गौशाला द्वारा निर्मित उत्पादों और मूर्तियों का अवलोकन किया तथा उनके उत्पादन की सराहना की।