news-details

G7 समिट में पहुंचे पीएम मोदी, ट्रम्प से मुलाकात की संभावना; होर्मुज संकट और वैश्विक सहयोग पर हुई चर्चा

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS फ्रांस के एवियन में आयोजित 52वें G7 समिट के वर्किंग सेशन में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे। इस सेशन का विषय 'सभी के हित में संतुलित, समावेशी और टिकाऊ आर्थिक विकास को फिर से गति देना' रखा गया है।समिट के पहले दिन पीएम मोदी ने होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय नागरिकों की मौत का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग में कई भारतीयों ने जान गंवाई है। वैश्विक व्यापार को जोड़ने वाले समुद्री रास्तों पर नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सभी देशों की जिम्मेदारी है।पीएम मोदी ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट में पैदा हुए संकट और समुद्री व्यापार में रुकावट का असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ा है। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी मौजूद रहे।दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक की भी संभावना जताई गई, जिसमें भारत-अमेरिका ट्रेड डील, निवेश और रणनीतिक साझेदारी जैसे मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।पीएम मोदी ने G7 में कहा कि आज की दुनिया पहले से ज्यादा जुड़ी हुई है, लेकिन साझेदारी तभी सफल होगी जब वह भरोसे पर आधारित हो। उन्होंने कहा कि आपसी विश्वास सबसे महत्वपूर्ण रणनीतिक संपत्ति है।मोदी ने ग्लोबल साउथ की उम्मीदों का जिक्र करते हुए कहा कि विकास केवल समर्थन से नहीं, बल्कि समान साझेदारी से आगे बढ़ता है। भारत दुनिया को परिवार मानने की सोच के साथ काम करता है।G7 समिट में पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रम्प की 16 महीने बाद मुलाकात हुई। दोनों नेताओं ने ग्रुप फोटो सेशन और आउटरीच सेशन के दौरान बातचीत की। ट्रम्प ने पीएम मोदी से हाथ मिलाया और दोनों के बीच करीब 5 मिनट तक चर्चा हुई।इसके अलावा पीएम मोदी ने यूएई, जापान, दक्षिण कोरिया, केन्या और मिस्र के नेताओं से भी मुलाकात की। इन बैठकों में व्यापार, निवेश और रणनीतिक रिश्तों को मजबूत करने पर चर्चा हुई।