
PARDARSHI VIKASH NEWS फर्रुखाबाद जिले के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह शनिवार शाम जिले के दौरे पर पहुंचेंगे। आगमन के बाद वे रात्रि विश्राम करेंगे और रविवार को अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। इसके साथ ही वे मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर एक प्रेस वार्ता को भी संबोधित करेंगे।कार्यक्रम के अनुसार, मंत्री जयवीर सिंह शाम को जिले में पहुंचने के बाद बढ़पुर स्थित ज्ञानेंद्र सिंह उर्फ छोटे के आवास पर जाएंगे, जहां वे उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे निरीक्षण भवन में रात्रि विश्राम करेंगे।रविवार सुबह वे ‘विचार परिवार’ कार्यक्रम के तहत पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर चर्चा होगी।दोपहर 3:30 बजे मंत्री कलेक्ट्रेट सभागार में ही प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे। इस दौरान सरकार की उपलब्धियों और चल रही विकास योजनाओं की जानकारी साझा किए जाने की संभावना है।जयवीर सिंह को लगातार दूसरी बार जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है और यह उनके दोबारा नियुक्ति के बाद पहला दौरा है। वे फर्रुखाबाद के साथ-साथ झांसी जिले के भी प्रभारी मंत्री हैं।