news-details

फर्रुखाबाद में वाहन चेकिंग अभियान, 9 वाहन सीज और 350 के चालान

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS फर्रुखाबाद में पुलिस प्रशासन ने गुरुवार को शहरभर में व्यापक वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 9 वाहनों को सीज किया गया, जबकि 350 वाहनों के चालान काटे गए। अभियान के दौरान विशेष रूप से ऑटो रिक्शा और थ्री-व्हीलर टेम्पो में अवैध रूप से लगाई गई अतिरिक्त सीटों को हटवाया गया, जिससे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।यह अभियान पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ के निर्देश पर यातायात प्रभारी की निगरानी में चलाया गया, जिसका उद्देश्य ओवरलोडिंग और अवैध मॉडिफिकेशन वाले वाहनों पर कार्रवाई करना था। पुलिस टीम ने कई ऑटो और टेम्पो से अतिरिक्त सीटें हटवाकर उन्हें जब्त भी किया।अभियान के दौरान ओवरलोडिंग करने वाले चालकों को सख्त चेतावनी दी गई और उन्हें निर्धारित क्षमता के अनुसार ही सवारी बैठाने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।सीओ सिटी अभय वर्मा ने बताया कि राजेपुर थाना क्षेत्र में हुए हालिया सड़क हादसे के बाद यह विशेष अभियान शुरू किया गया है और आगे भी लगातार ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी ताकि वाहन मानकों के अनुसार ही चलें और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।