
PARDARSHI VIKASH NEWS फर्रुखाबाद के सदर तहसील में उपनिबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह मामला कोर्ट के आदेश पर 12 मई को मऊ दरवाजा थाने में दर्ज हुआ था, जिसमें उपनिबंधक रविकांत और कंप्यूटर ऑपरेटर प्रदीप सक्सेना को नामजद किया गया है। मामले की जांच वरिष्ठ उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह को सौंपी गई है। जांच के दौरान विवेचक ने समाजवादी पार्टी (सपा) नेता और पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुबोध यादव के जेएनबी सड़क स्थित आवास पर नोटिस चस्पा किया। मकान बंद होने के कारण नोटिस गेट पर लगाया गया, जिसमें उन्हें दो दिन के भीतर बयान दर्ज कराने और घटनास्थल के निरीक्षण में सहयोग करने के लिए कहा गया है। यह मामला एटा के अलीगंज के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव के पुत्र सुबोध यादव की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे से जुड़ा है। थानाध्यक्ष अजब सिंह ने नोटिस चस्पा किए जाने की पुष्टि की है।