news-details

फर्रुखाबाद में कालिंदी एक्सप्रेस को लेकर व्यापारियों का विरोध, ट्रेन संचालन पुराने रूट पर लौटाने की मांग

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS फर्रुखाबाद में कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन में बदलाव को लेकर व्यापारियों का विरोध तेज हो गया है। नगर उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) ने प्रधानमंत्री और रेल मंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर ट्रेन को पूर्व की तरह फर्रुखाबाद जंक्शन से पुरानी दिल्ली तक चलाने की मांग की है।व्यापार मंडल पदाधिकारियों का कहना है कि कालिंदी एक्सप्रेस करीब चार दशक से फर्रुखाबाद और दिल्ली के बीच एक प्रमुख रेल सेवा रही है, जिससे हजारों व्यापारी, छात्र और आम यात्री प्रतिदिन यात्रा करते हैं। पहले यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल तक संचालित होती थी, जिसे बाद में भिवानी तक बढ़ाया गया।अब रेलवे द्वारा इसके रूट में बदलाव कर इसे शिकोहाबाद-इटावा होकर कानपुर तक चलाने की चर्चा से स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। व्यापारियों का कहना है कि यह ट्रेन फर्रुखाबाद से दिल्ली के लिए एकमात्र सीधी सेवा है, और इसके रूट में बदलाव से जिले के व्यापार और यात्रियों पर सीधा असर पड़ेगा।ज्ञापन में यह भी मांग की गई है कि फर्रुखाबाद से दिल्ली के बीच एक नई सुपरफास्ट ट्रेन शुरू की जाए। साथ ही जब तक रेलवे लाइन से जुड़ा कार्य पूरा नहीं हो जाता, तब तक कालिंदी एक्सप्रेस को पहले की तरह ही फर्रुखाबाद जंक्शन से भिवानी तक संचालित किया जाए।व्यापार मंडल ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो संगठन आंदोलन करेगा, जिसकी जिम्मेदारी रेलवे प्रशासन की होगी।