news-details

फर्रुखाबाद में झूलती बिजली केबलों के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, सड़क जाम

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS फर्रुखाबाद के श्याम नगर मोहल्ले में शुक्रवार को झूलती बिजली केबलों से परेशान स्थानीय महिलाओं ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया और आईटीआई से सातनपुर मंडी जाने वाले मार्ग को जाम कर दिया। इस वजह से करीब 30 मिनट तक यातायात बाधित रहा।मोहल्लेवासियों का आरोप है कि सड़क पर कई जगह बिजली की केबलें खतरनाक तरीके से लटक रही हैं, जिससे करंट लगने का खतरा बना रहता है। लोगों ने बताया कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके चलते उन्हें मजबूरी में विरोध करना पड़ा।स्थानीय निवासियों ने बंच केबल डालने की मांग की है। उनका कहना है कि बारिश के मौसम में स्थिति और गंभीर हो जाती है और कई बार बच्चे करंट की चपेट में आते-आते बचे हैं। लगभग तीन दर्जन से अधिक केबलें सड़क पर फैली हुई हैं, जिससे आवागमन भी प्रभावित होता है।सूचना मिलने पर आईटीआई चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। इसके बाद ग्रामीणों ने अधिकारियों को मौके पर ले जाकर समस्या दिखाई।निवासियों ने यह भी आरोप लगाया कि जहां स्मार्ट मीटर को लेकर तुरंत कार्रवाई होती है, वहीं खतरनाक बिजली केबलों की समस्या को नजरअंदाज किया जा रहा है।