
PARDARSHI VIKASH NEWS फर्रुखाबाद के शहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें दो मंजिला मकान से गिरी ईंट की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।जानकारी के अनुसार, मोहल्ला खटकपुरा निवासी उमर अपने साथी मोहल्ला गाड़ी खान जमा खान निवासी मोहम्मद आमिर के साथ बाइक से चम्मच वाली गली से गुजर रहे थे। इसी दौरान अचानक ऊपर से एक ईंट गिरकर आमिर के सिर पर लग गई।ईंट लगते ही आमिर गंभीर रूप से घायल होकर बाइक से गिर पड़े और उनके सिर से खून बहने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत निजी नर्सिंग होम पहुंचाया, जहां से उन्हें आगे लोहिया अस्पताल भेजा गया।डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। हालांकि परिजन उन्हें एक निजी अस्पताल में ही भर्ती करवा रहे हैं।बताया गया है कि घायल युवक मोहम्मद आमिर रंगाई-पुताई का काम करते हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।