news-details

फर्रुखाबाद में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो दुकानों पर मुकदमा दर्ज

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS फर्रुखाबाद में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग की शिकायतों पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। जिला पूर्ति विभाग, पूर्ति निरीक्षक और नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम ने शहर में दो प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की, जिसमें घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक कार्यों में उपयोग पाया गया। इसके बाद दोनों मामलों में संबंधित दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।पहली कार्रवाई गोलाई स्ट्रीट के पास स्थित एक समोसा दुकान पर की गई, जहां जांच के दौरान घरेलू सिलेंडरों को पाइप के जरिए जोड़कर खाद्य सामग्री तैयार करते हुए पाया गया। मौके से कई घरेलू और व्यावसायिक सिलेंडर भी बरामद किए गए। इस मामले में दुकान संचालक कृष्ण मुरारी गुप्ता के खिलाफ कोतवाली फर्रुखाबाद में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।इसके बाद टीम ने लाल मिठाई भंडार पर भी छापा मारा, जहां घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग मिठाई बनाने में किया जा रहा था। यहां से पांच घरेलू सिलेंडर बरामद कर जब्त किए गए और उन्हें गैस एजेंसी की निगरानी में सौंप दिया गया। इस मामले में भी संबंधित संचालक के खिलाफ थाना कादरीगेट में मुकदमा दर्ज किया गया है।जिला पूर्ति अधिकारी सुरेंद्र यादव ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग नियमों के विरुद्ध है और ऐसे मामलों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।