news-details

फर्रुखाबाद में गंगा कटाव रोकने के कार्यों का DM ने किया निरीक्षण, 15 जून तक पूरा करने के निर्देश

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS फर्रुखाबाद में जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने शनिवार को गंगा नदी के बाएं तट पर चल रहे कटाव निरोधक कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम पैलानी दक्षिण से ढाई घाट तक हो रहे निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि यह परियोजना 15 जून तक हर हाल में पूरी की जाए।निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग ने बताया कि यह परियोजना लगभग 400.02 लाख रुपये की लागत से 1400 मीटर लंबाई में ‘परकोपाइन’ (Porcupine) पद्धति से की जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य गंगा के किनारे बसे गांवों और कृषि भूमि को कटाव से सुरक्षित रखना है।अधिशासी अभियंता के अनुसार, परियोजना के तहत कुल 26 स्पर बनाए जाने हैं, जिनमें से 24 पूरे हो चुके हैं, जबकि शेष 2 का कार्य प्रगति पर है। इसके अलावा स्लोप फिनिशिंग का काम भी अभी बाकी है।जिलाधिकारी ने कार्य की गुणवत्ता और गति दोनों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में मानकों से समझौता नहीं होना चाहिए और सभी कार्य तय समयसीमा के भीतर पूरे किए जाएं।उन्होंने यह भी कहा कि इस परियोजना के पूर्ण होने से गंगा कटान की समस्या पर नियंत्रण मिलेगा और तटवर्ती गांवों व किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। निरीक्षण के समय उपजिलाधिकारी कायमगंज सहित सिंचाई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।