news-details

फर्रुखाबाद में फाल्ट ठीक कर रहे लाइनमैन से मारपीट, तीन पर मुकदमा दर्ज

You can share this post!


PARDARSHI VIKASH NEWS फर्रुखाबाद के मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र में बिजली फाल्ट ठीक कर रहे लाइनमैन के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मंगलवार देर रात हुई घटना के बाद पुलिस ने लाइनमैन सकीम की तहरीर पर पिता-पुत्र सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत के अनुसार, सकीम अपने साथी लाइनमैन उमाशंकर शाह के साथ मोहल्ला ढूइया मोड़ स्थित ट्रांसफार्मर पर ओवरलोड के कारण उड़े झंपर को ठीक करने पहुंचे थे। इसी दौरान अभिषेक त्रिपाठी, उनके भाई और पिता वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने सकीम के साथ लात-घूंसों और थप्पड़ों से मारपीट की। बीच-बचाव करने आए उमाशंकर शाह के साथ भी हाथापाई की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। घटना की सूचना पर एसडीओ भी मौके पर पहुंचे। बाद में सभी लोग थाने पहुंचे, जहां देर रात तक मामला चलता रहा।