news-details

फर्रुखाबाद में चकबंदी पूरी कराने की मांग को लेकर किसानों ने कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन

You can share this post!

PARDARSHI VIKASH NEWS फर्रुखाबाद के नवाबगंज विकासखंड क्षेत्र के गांव बरा केशव से सोमवार को तीन दर्जन से अधिक किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे और गांव में लंबे समय से लंबित चकबंदी प्रक्रिया को पूरा कराने की मांग उठाई। किसानों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि उनके गांव में पिछले 30 से 35 वर्षों से चकबंदी की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन अब तक यह पूरी नहीं हो सकी है, जिससे छोटे किसानों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।किसानों का आरोप है कि गांव में कुछ बड़े काश्तकारों ने ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा कर रखा है और वे चकबंदी प्रक्रिया को पूरा नहीं होने दे रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि गांव में न तो चकमार्ग विकसित हो पाया है और न ही ग्राम समाज की जमीन को कब्जा मुक्त कराया जा सका है, जिससे खेती-किसानी के काम में बाधाएं आ रही हैं।किसानों ने प्रशासन से जल्द से जल्द चकबंदी प्रक्रिया को पूरा कराने और अवैध कब्जों को हटवाने की मांग की। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे और उन्होंने अपनी समस्याओं को गंभीरता से हल करने की अपील की।