
PARDARSHI VIKASH NEWS फर्रुखाबाद में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) ने शमसाबाद ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी (BDO) राधेश्याम का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। यह कार्रवाई सरकारी कार्यों में लापरवाही और समय पर ड्यूटी पर न पहुंचने के कारण की गई है।जानकारी के अनुसार, खंड विकास अधिकारी ब्लॉक मुख्यालय के आवास में नहीं रहते थे और उन्होंने जिला मुख्यालय पर निजी आवास बना रखा था। इसी वजह से ब्लॉक मुख्यालय स्थित सरकारी आवास खाली पड़ा रहता था।CDO ने मंगलवार को जारी पत्र में उल्लेख किया कि अधिकारी सुबह 10 बजे तक कार्यालय में उपस्थित नहीं थे, जो प्रशासनिक कार्यों के प्रति गंभीर लापरवाही और आदेशों की अवहेलना मानी गई है।इस आधार पर उनके वेतन पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी गई है और उन्हें तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है। चेतावनी दी गई है कि यदि निर्धारित समय में जवाब नहीं मिला तो एकतरफा कार्रवाई की जाएगी।