
PARDARS VIKASH NEWS फर्रुखाबाद में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल किसान को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिर्जापुर ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर किया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना मंगलवार शाम की है। शाहजहांपुर जनपद के मिर्जापुर निवासी 28 वर्षीय राजपाल किसी काम से बाजार गए थे। घर लौटते समय घर के पास ही एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राजपाल खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे और उनके पांच बच्चे हैं। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।