news-details

फर्रुखाबाद के तीन मोहल्लों में 5 घंटे बिजली बंद रहेगी, जर्जर तार बदलने का काम आज

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS फर्रुखाबाद में आज लकूला विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत अंगूरी बाग फीडर पर जर्जर तार बदलने का कार्य किया जाएगा। इसके चलते शहर के तीन मोहल्लों में पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।विद्युत निगम के अनुसार, 33/11 केवी लकूला विद्युत केंद्र के तहत आने वाले अंगूरी बाग फीडर पर यह काम किया जाएगा, जिससे जुगन चक्की, नखासा और अखाड़ा मोहल्ले प्रभावित होंगे।इन क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। विभाग का कहना है कि पुरानी और जर्जर तारों की वजह से बार-बार फाल्ट की समस्या आ रही थी, जिसे सुधारने के लिए यह कदम उठाया गया है।विद्युत निगम ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस दौरान सहयोग करें ताकि कार्य समय पर पूरा किया जा सके और आगे बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।