
PARDARSHI VIKASH NEWS फर्रुखाबाद की जिला पंचायत अध्यक्ष और भाजपा नेता मोनिका यादव ने मेरठ के जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी के साथ विवाह कर लिया है। दोनों ने 28 मई को हिमाचल प्रदेश में पारिवारिक समारोह के बीच सात फेरे लिए। शादी में दोनों परिवारों के सदस्य शामिल हुए, जबकि किसी राजनीतिक नेता को आमंत्रित नहीं किया गया था।मोनिका यादव समाजवादी पार्टी के सांसद Dharmendra Yadav की पूर्व पत्नी हैं। दोनों का वर्ष 2016 में तलाक हो गया था। गौरव चौधरी भी अपनी पहली पत्नी से तलाक ले चुके हैं। यह दोनों की दूसरी शादी है।मोनिका यादव पूर्व मंत्री Narendra Singh Yadav की बेटी हैं। उनका परिवार लंबे समय से प्रदेश की राजनीति में सक्रिय रहा है। वर्ष 2021 में उन्होंने समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थामा था और भाजपा के समर्थन से फर्रुखाबाद जिला पंचायत अध्यक्ष बनी थीं।वहीं गौरव चौधरी मेरठ के कुसेड़ी गांव के निवासी हैं। जर्मनी में अंतरराष्ट्रीय कारोबार स्थापित करने के बाद वह 2021 में भारत लौटे और जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीतने के बाद मेरठ के जिला पंचायत अध्यक्ष बने।बताया जा रहा है कि दोनों की पहली मुलाकात 2021 में एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान हुई थी। विकास और प्रशासनिक विषयों पर शुरू हुई बातचीत समय के साथ रिश्ते में बदल गई। पिछले करीब एक वर्ष से दोनों के बीच निकटता बढ़ी और अंततः परिवारों की सहमति से विवाह संपन्न हुआ।