news-details

फर्रुखाबाद: बेटे और बहू पर बुजुर्ग मां से मारपीट का आरोप, महिला गंभीर घायल

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS नवाबगंज थाना क्षेत्र के जानकीपुर गांव में एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां एक बेटे और उसकी पत्नी पर अपनी बुजुर्ग मां से लाठी-डंडों से मारपीट करने का आरोप लगा है। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई हैं और उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना मुरली देवी (पत्नी सुरेश चंद) के साथ हुई बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, घर में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद बेटे और बहू ने कथित तौर पर आपा खोते हुए मां पर हमला कर दिया।मारपीट के बाद परिजनों ने घायल मुरली देवी को तुरंत नवाबगंज के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई है और उपचार जारी है।इस मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिल चुकी है। तहरीर प्राप्त होने पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।