
पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। साइबर क्राइम पुलिस ने एक बड़े फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है, जो असल में विदेशी नागरिकों से ठगी का नेटवर्क चला रहा था। बुधवार को की गई कार्रवाई में पुलिस ने 119 लोगों को हिरासत में लिया, जिनमें 40 लड़कियां भी शामिल हैं। मौके से 100 लैपटॉप, 178 मोबाइल फोन और कई डिजिटल उपकरण बरामद किए गए।पुलिस जांच में सामने आया कि यह गैंग “Solaris Solution” नाम से ऑफिस चला रहा था और विदेशों में बैठे लोगों को झांसे में लेकर ठगी करता था। गिरोह कॉलिंग एप और फर्जी स्कीम के जरिए अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाता था।कर्मचारियों को 34 से 40 हजार रुपये मासिक वेतन और ठगी पर कमीशन भी मिलता था। जांच में यह भी सामने आया कि गिरोह ने करीब 200 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की है।पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क, ट्रांजैक्शन और विदेशी लिंक की जांच कर रही है।