news-details

फायरकर्मी का कचहरी में ‘कॉकरोच प्रदर्शन’, नौकरी और केस को लेकर लगाया आरोप

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS आगरा की दीवानी कचहरी में सोमवार को एक अनोखा मामला देखने को मिला, जहां फायर सर्विस के निलंबित फायरकर्मी ने खुद को कॉकरोच के रूप में प्रस्तुत कर प्रदर्शन किया। वह जमीन पर रेंगते हुए परिसर में पहुंचा और हाथों में अखबारों की कटिंग लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई।निलंबित फायरकर्मी जितेंद्र राठौर का आरोप है कि शिक्षा माफिया के खिलाफ आवाज उठाने के बाद उसे झूठे यौन उत्पीड़न मामले में फंसाया गया। उसका कहना है कि वह पिछले दो वर्षों से न्याय के लिए संघर्ष कर रहा है और नौकरी से भी वंचित है।जितेंद्र राठौर ने दावा किया कि वह गणित विषय में NET क्वालिफाइड है और देशभर में उसकी रैंक 132वीं रही है, लेकिन मामले के चलते उसे किसी स्कूल में नौकरी नहीं मिल रही। उसने यह भी कहा कि वह निर्दोष है और उसके खिलाफ दर्ज केस फर्जी है।कचहरी में पहुंचने पर सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोक लिया, जिसके बाद वह वहीं धरने पर बैठ गया। मामले की सुनवाई के लिए वह अदालत में पेशी पर आया था।उसने यह भी बताया कि निलंबन के बाद उसने “कॉकरोच कोचिंग सेंटर” खोला है और वह “कॉकरोच जनता पार्टी” से प्रेरित है। उसका कहना है कि इसी प्रतीकात्मक विरोध के जरिए वह अपनी आवाज उठाना चाहता है।फायरकर्मी का कहना है कि यदि वह दोषी है तो उसे सजा दी जाए, लेकिन अगर निर्दोष है तो उसे न्याय मिलना चाहिए। फिलहाल मामला अदालत में विचाराधीन है और पुलिस व प्रशासनिक स्तर पर जांच जारी है।