news-details

फादर्स डे पर दिशा प्रगति फाउंडेशन का आयोजन

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। दिशा प्रगति फाउंडेशन की ओर से फादर्स डे 2026 के अवसर पर सांस्कृतिक एवं संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पिता के प्रति सम्मान, प्रेम और उनके योगदान को समाज के सामने प्रस्तुत करना रहा।कार्यक्रम में बच्चों, युवाओं और महिलाओं ने गीत, नृत्य, कविता पाठ और अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने पिताओं के प्रति भावनाएं व्यक्त कीं। संस्था की अध्यक्ष संध्या रावत ने कहा कि पिता परिवार के मार्गदर्शक होने के साथ बच्चों के पहले शिक्षक और प्रेरणास्रोत होते हैं। यह आयोजन पिता के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की भावना को मजबूत करने का प्रयास है।इस दौरान समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए विशिष्ट अतिथि जावेद फारूकी और समाज सेविका को सम्मानित किया गया। वहीं शिरोज़ हैंगआउट कैफे की टीम को भी उनके प्रेरणादायी कार्यों के लिए सम्मान मिला।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘सुपर डैड सम्मान’ रहा, जिसमें कनिष्क कुमार, सुदीप श्रीवास्तव और विवेक कुमार को उनके पारिवारिक योगदान और प्रेरणादायी व्यक्तित्व के लिए सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में कई प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र भी दिए गए। आयोजन की सफलता में मनोज जी समेत संस्था के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।