news-details

फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, कई देशों में सुनामी अलर्ट जारी

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS फिलीपींस। सोमवार सुबह फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भीषण भूकंप आया, जिससे देश समेत इंडोनेशिया और मलेशिया के तटीय इलाकों में दहशत फैल गई। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 5:07 बजे मिंडानाओ द्वीप के पास जमीन से करीब 35 किलोमीटर नीचे दर्ज किया गया।भूकंप के बाद प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने फिलीपींस के कुछ तटीय क्षेत्रों में 3 मीटर तक ऊंची लहरों की आशंका जताते हुए सुनामी अलर्ट जारी किया है। वहीं इंडोनेशिया और मलेशिया के तटीय हिस्सों में 1 मीटर तक ऊंची लहरों का खतरा बताया गया है।अधिकारियों के मुताबिक अब तक कम से कम 3 लोगों की मौत और 5 लोग घायल हुए हैं, जबकि 37 इमारतों को नुकसान पहुंचा है। भूकंप के बाद कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और लोग घरों से बाहर निकल आए।फिलीपींस भूकंप संस्थान और USGS के बीच भूकंप की गहराई को लेकर अलग-अलग आंकड़े सामने आए हैं। इसके बाद 138 आफ्टरशॉक्स दर्ज किए गए हैं, जिनकी तीव्रता 1.3 से 6.7 तक रही।इंडोनेशिया और जापान सहित कई देशों ने भी सुनामी चेतावनी जारी की है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।