news-details

फाइलों में अटका 165 मीटर सड़क विस्तार

You can share this post!

एन एच ए आई ने राजामऊ नहर पटरी की मरम्मत कराने से किया मना

संजीव भारती/विजय भारती
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। 
सिंचाई विभाग की ओर से अनापत्ति प्रमाण पत्र न मिलने के कारण राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्व विद्यालय के नवीन टर्मिनल भवन को जोड़ने हेतु 165मी लम्बाई में सड़क का निर्माण शुरू नहीं हो पा रहा है। सम्पर्क मार्ग के निर्माण हेतु शासन की ओर से लगभग 87लाख रु की धनराशि की स्वीकृति फरवरी महीने में जारी हुई थी।एन ओ सी न मिलने के कारण लोक निर्माण विभाग का निर्माण खंड अभी तक काम नहीं शुरू करा पाया है।प्रस्तावित मार्ग नहर पटरी पर स्थित है। मार्ग के निर्माण के लिए सिंचाई विभाग को एन ओ सी जारी करना है।डी एम ने एन ओ सी के लिए अपर मुख्य सचिव सिंचाई विभाग को 28फरवरी 2025को पत्र भेजा था।सिंचाई विभाग की ओर से नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की ओर से एन ओ सी जारी करने की अपेक्षा की गई है,यह एन ओ सी भी अभी तक जारी नहीं हो पाई है।लोक निर्माण विभाग मुख्यालय की ओर से पिछले वर्ष 15नवम्बर को अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने के लिए शासन की ओर से प्रस्ताव प्रेषित किया गया था।यह प्रस्ताव अभी तक फाईलों में ही बंद है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से जनहित के विकास और निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा कराने के स्पष्ट निर्देश के बावजूद शासन में बैठे हुए सिंचाई विभाग के आला अधिकारी गंभीर नहीं हैं।स्थानीय निवासी और बसपा के जिला अध्यक्ष सुरेश कमल ने बताया कि जनहित में इस सम्पर्क मार्ग का निर्माण आवश्यक है।नहर पटरी मार्ग ठीक नहीं है।फुरसतगंज एअरपोर्ट से सेवानिवृत्त कर्मचारी रामनाथ भारती ने बताया कि नवीन टर्मिनल को सम्पर्क मार्ग से जोड़ा जाना जरूरी है। लगभग एक साल की लम्बी कवायद के बाद राजामऊ नहर पटरी मार्ग की मरम्मत कार्य शुरू कराने का रिजल्ट जीरो आया है। दिशा और सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में इस मार्ग की रिपरिंग के लिए धनावंटन और कार्यदाई संस्था के चयन को लेकर लम्बी चर्चा भी हो चुकी है। राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह की स्वयं की विधानसभा में स्थित इस जर्जर मार्ग के निर्माण के मामले में एन एच ए आई ने हाथ खड़े कर दिए हैं।भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक इन्द्रेश कुमार ने हाल ही में सड़क सुरक्षा समिति के सचिव इंजीनियर रमेश चंद्र को इस आशय  का पत्र भेजा है और कहा है कि प्रस्तावित मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग की रो में नहीं आता है, इसलिए इसका निर्माण सम्बन्धित विभाग ही कराएगा।

 

165मी लम्बाई में सड़क निर्माण जरुरी है। भाजपा की जिला कार्यकारिणी की बैठक में माननीय राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह के संज्ञान में इस मामले को लायेंगे। सम्पर्क मार्ग का निर्माण शीघ्र शुरू कराया जाएगा।-नीलम भारती