news-details

EVM-VVPAT की जांच जारी, राजनीतिक दलों की मौजूदगी में हो रही तकनीकी परख

You can share this post!

 

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित रोस्टर के अनुसार कानपुर नगर में EVM और VVPAT मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच (FLC) शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रही। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) के अधिकृत इंजीनियर एक-एक मशीन की तकनीकी जांच कर उनकी कार्यक्षमता परख रहे हैं। पूरी प्रक्रिया राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और ऑनलाइन निगरानी में हो रही है।जनपद के 3736 प्रस्तावित पोलिंग बूथों के लिए 5417 EVM-VVPAT मशीनों की चरणबद्ध जांच 17 सितंबर से शुरू हुई है। परीक्षण के दौरान मशीनों में वोट डालकर उनकी कार्यशीलता सुनिश्चित की जा रही है। सही पाई गई मशीनों की कंट्रोल यूनिट को पिंक पेपर सील से सील कर सुरक्षित रखा जाएगा।FLC में रैंडम चयनित 5 प्रतिशत मशीनों का विस्तृत परीक्षण भी किया जा रहा है। इनमें 2 प्रतिशत मशीनों पर 500 वोट, 2 प्रतिशत पर 1000 वोट और 1 प्रतिशत मशीनों पर 1200 वोट डालकर कार्यक्षमता परखी जाएगी।जांच के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विवेक चतुर्वेदी, निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।FLC में सही पाई गई मशीनों में से निर्धारित मशीनों का इस्तेमाल मतदान कार्मिकों की ट्रेनिंग और मतदाता जागरूकता के लिए किया जाएगा।