
PARDARSHI VIKASH NEWS आगरा के एत्मादपुर में मंगलवार को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर गौरव पर्व का आयोजन शुरू हो गया। कार्यक्रम में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का भव्य अनावरण किया जाएगा। आयोजन स्थल पर केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर, डॉ. धर्मपाल सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद हैं। कार्यक्रम में आगरा और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला दोपहर करीब 2 बजे मथुरा से सड़क मार्ग के जरिए कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे और मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिमा का अनावरण करेंगे। कार्यक्रम में महाराष्ट्र विधान परिषद के सभापति एवं लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के वंशज रामशिंदे विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मॉडल ग्राउंड में आयोजित इस समारोह को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की हैं। आयोजन के दौरान लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन, योगदान और आदर्शों पर भी प्रकाश डाला जाएगा।
