
PARDARSHI VIKASH NEWS अमेठी। गुरुवार को उ0प्र0 शिक्षक पात्रता परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. व मुख्य विकास अधिकारी अमेठी पूजा साहू द्वारा परीक्षा के प्रथम दिवस गुरुवार को परीक्षा केन्द्र रणन्जय इण्टर कॉलेज गौरीगंज का निरीक्षण किया गया । सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया । प्रत्येक अभ्यर्थी की सघन तलाशी लेकर एवं एच0एच0एम0डी0 (हैण्ड हेल्ड मेटल डिटेक्टर) से स्कैन करने के बाद ही केन्द्र के अन्दर प्रवेश देना सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। केन्द्र के बाहर सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधि0/कर्म0गण को अनावश्यक भीड़ जमा न होने, सड़क के किनारे खड़े वाहनों को पार्किंग स्थल पर ही पार्क कराने एवं यायाताय सुचारु रूप से संचालित कराने हेतु आवश्यक आदेश/निर्देश दिये गये। इंटीग्रेटेड सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम में निगरानी हेतु तैनात अधि0/कर्म0गण को सतर्क दृष्टि रखते हुए परीक्षा केन्द्रों को बारीकी से निगरानी करते हुए निर्देशित किया गया ।