
PARDARSHI VIKASH NEWS अमेठी। लखनऊ के कोचिंग सेंटर में हुए अग्निकांड के बाद जिला प्रशासन सतर्क है। एसडीएम प्रीति तिवारी और सीओ अखिलेश वर्मा के नेतृत्व में गौरीगंज शहर की कोचिंग और लाइब्रेरी पर छापेमारी की गई। सैठा रोड स्थित एक डिजिटल लाइब्रेरी में बड़ी अनियमितताएं पाई गईं।अधिकारियों की टीम ने मंगलवार को गौरीगंज कस्बे के सैठा रोड पर संचालित डिजिटल लाइब्रेरी पर छापा मारा। जिस भवन में पहले कोचिंग सेंटर चलता था, वहां अब लाइब्रेरी संचालित की जा रही थी। प्रथम तल के एक बड़े कमरे मेंसैकड़ों छात्र-छात्राएं मोबाइल के जरिए पढ़ाई करते मिले।जांच के दौरान भवन के बाहरी हिस्से में लकड़ी की अस्थायी दीवार बनी पाई गई, जो सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक है। संचालक से पंजीकरण प्रमाणपत्र और अग्निशमन विभाग की अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) मांगा गया, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। संचालक ने केवल उद्यम विभाग में पंजीकरण होने की बात कही।