news-details

एनसीयूआई चुनाव में सहकार भारती-भाजपा गठबंधन की ऐतिहासिक जीत

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ नई दिल्ली। राष्ट्रीय सहकारिता संघ (एनसीयूआई) के प्रबंधक मंडल के पंचवर्षीय चुनाव में सहकार भारती और भाजपा समर्थित गठबंधन ने ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। 18 जुलाई को हुए मतदान के बाद 19 जुलाई को हुई मतगणना के अनौपचारिक परिणामों में गठबंधन समर्थित उम्मीदवारों ने 20 में से 19 सीटों पर जीत दर्ज कर सहकारिता क्षेत्र में नया रिकॉर्ड कायम किया। अंतिम परिणाम की औपचारिक घोषणा केंद्रीय निर्वाचन प्राधिकरण द्वारा की जाएगी। चुनाव की सबसे उल्लेखनीय बात यह रही कि 10 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए। वहीं सहकार भारती के राष्ट्रीय महामंत्री दीपक चौरसिया को केंद्र सरकार के मनोनीत प्रतिनिधि के रूप में नामित किया गया है, जिससे संगठन की भूमिका और मजबूत हुई है। विजेता उम्मीदवारों में दीनानाथ ठाकुर, इफको के चेयरमैन दिलीपभाई संघाणी, एनसीडीएफआई के चेयरमैन मिनेश शाह, कृभको के चेयरमैन बिपिन पटेल, नैफेड के मोहनभाई कुंडारिया, एनसीसीएफ के चेयरमैन विशाल सिंह, विनय कुमार शाही, प्रवीण दरेकर, जी.टी. देवेगौड़ा, जीना पोत्संगबम, घनश्याम अमीन, धनंजय सिंह, एच.के. पाटील, मुदित वर्मा, अण्णासाहेब जोल्हे और नकुल कडू सहित कई प्रमुख नाम शामिल हैं। चुनाव में सहकार भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता का मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ, लेकिन पर्चियों की गिनती में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वहीं भाजपा के विधान परिषद सदस्य संजय भिंडे भी चुनाव नहीं जीत सके।सहकारिता क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं ने इस जीत को देश के सहकारिता आंदोलन के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उनका कहना है कि नवनिर्वाचित प्रबंधक मंडल के नेतृत्व में एनसीयूआई संस्था की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा तथा सहकारिता क्षेत्र में पारदर्शिता, सुशासन और जवाबदेही को नई मजबूती मिलेगी।चुनाव अभियान के दौरान सहकार भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उदय जोशी, राष्ट्रीय महामंत्री दीपक चौरसिया, संरक्षक दीनानाथ ठाकुर, संगठन मंत्री संजय पाचपोर, भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष तथा एनडीडीबी के उपाध्यक्ष कुलदीप चेहल सहित कई वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन मिला। सहकार भारती और भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ ने इस जीत को सहकारिता आंदोलन को नई दिशा देने वाला ऐतिहासिक जनादेश बताया है।